शिमला,,6th पे कमीशन की विसंगतियों को लेकर कर्मचारियों ने सरकार के साथ आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। 41 संगठनों के कर्मचारियों ने संयुक्त कर्मचारी महासंघ के गठन कर सरकार के खिलाफ आंदोलन की बाजी शिमला से रणनीति बना ली है जिसकी शुरुआत 20 फरवरी से मुख्यमंत्री के गृह जिले से की जाएगी और उसके बाद प्रदेश भर में सम्मेलन और धरना प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे।
,,,संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा है कि कर्मचारी पंजाब के हूबहू पे कमीशन को लागू करने की मांग कर रहे हैं अगर इसमे एक भी रुपये की कमी हुई तो आंदोलन होगा।सरकार थर्ड विकल्प देने की बात कर रहा है लेकिन उससे भी केवल 25 फीसदी कर्मचारियों का ही फायदा होगा।सरकार ऑर्डिनेंस लाकर कर्मचारियों को आश्वासन दे कि किसी भी कर्मचारी की रिकवरी नहीं होगी।सरकार ने अगर कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो आंदोलन को तेज किया जाएगा और विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।