शिमला :राजधानी शिमला में एक टैक्सी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई पुलिस मामले की जांच कर रही है यह टैक्सी चालक देहरादून से सवारी लेकर शिमला मशोबरा में आया था चालक ने सवारियों को को होटल में ठहराने के बाद खुद गाड़ी में सो गया ।सुबह उसकी मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार
सुवेंद्र चौधरी पुत्र लक्ष्मण सिंह चौधरी गांव पुठा गांव डा० हलदौर, तहसील व जिला बिजनौर ,उत्तर प्रदेश उम्र 42 वर्ष गाड़ी नंबर यूके 07टीवी 1342 हुंडई मे देहरादून से सवारियां लेकर आया था। सवारियों को मशोबरा में एक होटल में छोड़ने के पश्चात अपनी गाड़ी के पास सोने आया, इसने बाहर कनस्तर में लकड़ियां जलाई तथा बाद में कनस्तर को गाड़ी में रख कर सो गया जिससे गैस लगी व सुवह गाडी मे मृत मिला। शुक्रवार सुबह जब लोगों ने गाड़ी में देखा कि कोई व्यक्ति मृत पड़ा है इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जीप गाड़ी खोली दो मृत अवस्था में था पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी कमल वर्मा ने बताया कि गाड़ी में व्यक्ति की मृत्यु होने का मामला आया है पुलिस मामले की जांच कर रही है पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा
More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त