शिमला. हिमाचल प्रदेश पुलिस के 5 अधिकारी व कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किए गए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है। जिन अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है उनमें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए साउथ रेंज शिमला के आईजी हिमांशु मिश्रा, एसपी लोकायुक्त रंजना चौहान ,शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार शर्मा, बालूगंज थाने के इंस्पेक्टर लक्ष्मण कुमाज, सीआईडी के एएसआई जगदीश चंद्र को सराहनीय सेवाओं के लिए यह सम्मान मिला है। राष्ट्रपति पुलिस पदक गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल प्रदान किया जाता है। हिमांशु मिश्रा को तेज तर्रार अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। जांच कार्य में भी उन्हें महारत हासिल है। एसपी लोकायुक्त रंजना चौहान ने फर्जी डिग्री घोटाले में बेहतरीन कार्य किया है। घोटाले में आरोपी के खिलाफ वित्तीय जांच में उनकी अहम भूमिका रही है। इसके अलावा विजय कुमार शर्मा भी जांच कार्य में माहिर माने जाते हैं। इन सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने बेहतरीन कार्य किया है ।अपने सेवाकाल में यह पूरी तरह से सेवाओं और जांच कार्य के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। इसी का परिणाम है कि उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है।
हिमाचल पुलिस के 5 अधिकारी एवं कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित


More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला