शिमला।कोरोना के मामले बढऩों के बाद शिमला शहर में जिला प्रशासन ने पाबंदियां लगा दी है। इन पाबङ्क्षदयों का असर ट्रांसपोर्ट सर्विस पर पड़ेगा। ऐसे में एच.आर.टी .सी शिमल शहर व शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले कुछ रूट क्लब हो सक ते हैं। निगम प्रबंधन ने बस अड्डा इंचार्ज को सवारियां न होने की एवज में उन बस रूटों को क्लब करने के निर्देश दिए हैं जिन पर जिन रूटों पर दो या तीन बसें भेजी जा रही है। वहीं जिन रूटों पर एक ही बस सेवा हैं उन रूटों पर बसें चलती रहेगी। बसों की समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा बाजारों में की समय सीमा घटाने के बाद अधितर लोग शाम 6.30 बजे से पहले ही घरों को निकल जाएंगे। ऐसे में दिन के रूटों को निगम चलाता रहेगा। लेकिन शाम के रूटों को क्लब किया जा सकता है। निगम खाली बसें रूटों पर नहीं भेजेगा। हांलाकि निगम का दावा है कि शिमला शहर के हर उपनगर और साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों को 7 से 8 बजे तक बस सेवा चलाता रहेगा। लेकिन बसों के लिए सवारियां होने चाहिए। मौजूद समय में निगम ने शहर में करीब 10 रूटों को क्लब किया है।
सवारियां न होने पर प्राईवेट बस ऑपरेटर्ज ने खडी़ की 25 बसें
एच.आर.टी.सी के साथ प्राईवेट बस ऑपरेटरर्ज भी खाली बसें नहीं चलाएगा। शाम के समय सवारियों की कमी के चलते प्राईवेट बस ऑपरेटरों ने शहर में करीब 25 बसें खड़ी कर दी है। हांलािक 80 बसें शहर में अभी भी चल रही हैं और लोगों को सेवाएं दे रही है। प्राईवेट बस ऑपरेटरों का कहना है कि प्राईवेट बस ऑपरेटर्ज शाम को शिमला शहर के हर एक रूट पर एक एक बस चलाएंगे ताकि देर शाम घरों जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हों। लेकिन शाम को प्राईवेट कम हो सकती हैं।
शनिवार व रविवार को हो सकती है बसों की समस्या
शहर में शनिवार व रविवार को शिमला में बसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि रविवार को जहां दोपहर 1 बजे तक सिर्फ डेली नीड्स की दुकानें खुली रहेगी। वहीं शनिवार को 5 डे वीक होने के कारण अधिक कर्मचारी शिमला नहीं आएंगे और सवारियां कम होगी। ऐसे में शहर में निगम व प्राईवेट अधिक बसें नहीं चलाएगा।
एच.आर.टी.सी यात्रियोंं का बस सेवाएं उपलब्ध करवाता रहेगा। सवारियां कम होने पर उन रूटों को क्लब किया जा रहा है जिन रूटों पर दो से अधिक बसें जाती हैं। जिन रूटों पर एक बस ही जाती हैं उन्हें क्लब नहीं किया जाएगा। उन रूटों पर बसें जिस समय पर चलती है उन समय पर चलती रहेगी।
जे.पी शर्मा, आर.एम शिमला
प्राईवेट बस ऑपरेटर्ज शहर में बस सेवाएं देते रहेंगे लेकिन बसों में सवारियों होनी चाहिए। खाली बसों को ऑपरेटर्ज नहीं चलाएंगे। ऑपरेटरों की कोशिश रहेगी कि शाम 8 बजे तक शहर के सभी उपनगरों पर चलने वाली बसें चलाएं। सवारियां कम होने पर पहले ही 25 बसें खड़ी हो गई है।
-सुनील वर्मा, महासचिव शिमला सिटी निजी बस ऑपरेटर्ज यूनियन
More Stories
सुक्खू सरकार के 100 दिन पूरे, CM बोले- हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए कर रहे काम
शिमला में शराबी बेटे ने किया बाप का मर्डर, शराब की बोतल से किया वार
एचपीयू के प्रो वीसी ज्योति प्रकाश ने दिया इस्तीफा