शिमला।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आम लोगों को कोरोना के नियमों का पूरा पालन करना चाहिए ताकि कोरोना के बढ़ते मामलों को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अभी तक महज वे ही बंदिशें लगाई है कि जिससे किसी का काम प्रभावित न हो । विकासात्मक प्रोजेक्ट चलते रहे , इससे लोगों की लोगों की रोजी रोटी भी चलती रहेगी। इसका पूरा ध्यान रखा गया है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने बंदिशें लगाई है । मुख्यमंत्री ने कहा कि13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक ले गया । इसमें सभी से वास्तविक स्थिति पर रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद ही तय होगा कि कहां-कहां क्या और नई बंदिशे लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण की ये दर पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है। एक समय 400 ही केस थे, लेकिन अब 4 हजा र ज्यादा एक्टिव केस हैं। इसलिए कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। यदि लोग सहयोग नहीं करेंगे तो ऐसी पाबंदी और बंदी से लगानी पड़ेगी। इसका नुकसान लोगों को हो सकता है।इसलिए उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि नियमों का पूरी तरह से पालन करें ताकि लोगों की रोजी रोटी और उनकी जान दोनों को बचाया जा सके । यदि नौबत जान बचाने की आएगी तो सरकार को जनता की जान को ही प्राथमिकता देनी होती है।

More Stories
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में एआईएफएसईटी के सहयोग से फोरेंसिक साइंस इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रोग्राम आयोजित
बाहरा यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के भावनात्मक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की
आईजीएमसी में सेवा के बाद अब पंचायत चुनाव मैदान में बस्तीराम शर्मा, युवाओं के रोजगार और गांव विकास को बनाया मुद्दा