शिमला। प्रदेश में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है। लेकिन पुलिस की की सूझ बूझ से लोगो को शातिरों द्वारा ठगे गए पैसे वापिस दिला रही है। ताजा मामले में
साइबल सेल शिमला की टीम काे अाॅनलाइन ठगी के एक मामले में सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक बीते 2 दिसंबर को ऑनलाइन ठगी का मामला साइबर सेल जिला शिमला में रिपोर्ट हुआ। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने ऑनलाइन खरीदी गई किताबों के आर्डर को ट्रैक करने के लिए गूगल पर संबंधित कूरियर कंपनी का टोल फ्री नंबर सर्च किया। जिस पर कॉल करने से शिकायतकर्ता ठगी का शिकार हो गया था। शिकायतकर्ता द्वारा समय पर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके फलस्वरूप साइबर सेल की टीम ने शिकायतकर्ता के 26 हजार रुपए एक ई-वॉलेट ऐप पर होल्ड कर दिए। अब ये पैसे शिकायतकर्ता के खाता में वापिस आ जाएंगें। शिमला पुलिस ने लाेगाें से अाग्रह किया है कि अगर काेई भी ऑनलाइन ठगी का शिकार होते हैं तो जल्द से जल्द इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0177-2812344 या 112 पर दर्ज करें।


More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या