शिमला।:राजधानी शिमला में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, सुबह करीब 6:45 बजे 103 टनल के समीप एक चलती गाड़ी नंबर (UP81CM-6052) में अचानक आग लग गई जिस कारण गाड़ी बुरी तरह जल गई । दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का भी अभी कुछ पता नही लग पाया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह शिमला ओल्ड बस स्टैंड के तरफ आ रही एक कार में 103के समीप सड़क पर अचानक आग लग गयी । देखते ही देखते आग भड़क गई और कार धु,धु कर जलने लगी। स्थानिय लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी विभाग मोके पर पहुंचा ओर आग पर काबू पाया
हादसे के वक़्त गाड़ी में पांच लोग सवार थे जिसमे से दो लोगो को हल्की चोटे आयी है घायलों को IGMC हॉस्पिटल ले जाया गया है फ़ायर ब्रीगेड की मदद से गाड़ी मे लगी आग को बुझा दिया है। आग से कार पूरी तरह जल गई है ।पोलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह