शिमला। राजधानी शिमला में नाबालिक लड़को ,लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले थम नही रहे है।आए दिन शहर में दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामले में शहर में एक नाबालिक लड़के को काम दिलवाने का झांसा देकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिक शिमला मजदूरी करने आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात से शिमला 17 साल का नाबालिक लड़का 23.नवंबर को मजदूरी व काम की तलाश में शिमला आया था। पुराना बस स्टैंड में करीब 8 बजे रात इसे एक व्यक्ति मिला जिसने इसे कहा कि वह इसे होटल / ढाबा में काम दिलवा देगा तथा रात को ठहरने के लिए अपने साथ अपने क्वाटर घोड़ा चौकी ले गया
जहां पर इसने खाना खाया तथा उसने शराब का सेवन किया। यह अलग सोना चाहता था लेकिन उसने इसे अपने साथ ही बिस्तर पर सोने को कहा। आधी रात के समय
उसने नाबालिक लड़के के।साथ जबर्दस्ती कुकर्म किया। नाबालिक लड़के ने जब विरोध किया तो उसने इसे जान से मारने की धमकियां दी । करीब 04-30 बजे इसने उसके कमरे से भागने का प्रयास किया तो वह उठ गया तथा इसे रोकने लगा। जिस कारण इन दोनो की आपस में मारपीट हुई। मौका मिलते ही लड़का वहां से भाग गया। उस व्यक्ति का नाम व पता मो0 आसिफ पुत्र मो0 युशुफ हाल निवासी सन्नी कॉटेज घोडा चौकी शिमला है। मो0 आसिफ ने लड़के के साथ जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है। इस पर अभियोग दर्ज थाना किया गया है ।पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त