शिमला, राजधानी शिमला में रविवार दोपहर बाद एक कार अनियंत्रित होकर होटल की पार्किंग में जा गिरी। जिसमें कार में सवार 2 लोग घायल हो गए। हादसा छोटा शिमला थाना क्षेत्र के तहत सर्कुलर रोड पर हिमलैंड हॉटेल के पास पेश आया।जानकारी के मुताबिक़ रामपुर से दो लोग कार में सवार होकर शिमला की ओर जा रहे थे। इस दौरान सर्कुलर रोड पर कार अनियंत्रित हो गई, जोकि सड़क के पैरापिट को तोड़ते हुए होटल हिमलेंड की पार्किंग में जा गिरी।
बताया जा रहा है कि हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं जिसे ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि कार सवार दूसरा व्यक्ति सुरक्षित है। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई राहगीर कार की जद में नहीं आया।
घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को गाड़ी से बाहर निकाल कर ईलाज के लिए आईजीएमसी भेजा गया। जहां चिकित्सक ईलाज कर रहे है।


More Stories
जब तक कॉलेज बहाल नही हुआ तब तक जारी रहेगा संघर्ष – कौल नेगी
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब