शिमला। राजधानी के उपनगर संजौली में शनिवार सुबह आग लगने से हड़कमप मच गया है। आग इंजन घर के समीप एक मकान में लगी ।सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मोके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी के सबसे भीड़ भाड़ वाले उपनगर सँजोली के इंजन घर के समीप सांगटी में नम्बरदार के मकान में अचानक आग लग गयी।
अनिल शर्मा के घर में पड़ोसियों ने इसके घर से धुआं निकलता हुआ देखा उसके बाद आस- पास रह रहे लोगोँ ने अनिल शर्मा को फोन कर बतलाया कि आप के घर से धुआं निकल रहा है
अनिल ने बताया कि वह सवेरे ही चंडीगढ़ के लिए निकल गए थे उसके बाद लोगोँ ने फायर स्टेशन को सूचना दी। मौके मेंअग्नि शमन के कर्मी आये और आग पर समय करीब 11-30 बजे काबू पा लिया ।अनिल शर्मा अपने इस मकान में खुद रहते है आग से ऊपर वाली मंजिल में सोफे कुर्सियां बेड आदि जल चुके है। इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नही हुआ है नुकसान के जायजा का अभी तक पता नही लगा है



More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी