कुफरी चायल मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त 1 युवती की मौत ,2 घायल

शिमला। जिले में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं जिसके कारण आए दिन मासूम लोगों की मौत हो रही है अधिकतर सड़क हादसे तेज रफ्तार हुआ लापरवाही के कारण गाड़ी चलाने से हो रहे हैं ताजा मामले में ढली  थाना के अंतर्गत चीनी  बंगला के समीप एक कार एक्सीडेंट में एक युवती की मौत हो गई है जबकि दो घायल हो गए घायलों का इलाज आईजीएमसी में किया जा रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात जायल से शिमला आ रही एक कार   नंबर टी102 एचपी 3366 कुफरी चायल मार्ग पर चीनी बंगला के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। इस कार में तीन लोग बैठे थे  जिसमें अंजना 22 ,प्रवीण 23, व दीक्षा 24 । स्थानीय लोगो ने जब कार को दुर्घटना ग्रस्त देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ढली पुलिस मौके पर पहुंची ओर तीनो घायलो को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया, जहाँ पर ईलाज के दौरान एक युवती दीक्षा 24 ने दम तोड़ दिया  जबकि एक युवक ओर एक युवती घायल हैओर उनका ईलाज आईजीएमसी आपातकाल विभाग में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार के कारण बताई जा रही है।। आईजीएमसी आपातकाल विभाग में सीएमओ डॉ महेश ने बताया कि कल रात सड़क दुर्घटना में तीन लोग यहां लाए गए थे जिसमें से एक युवती की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है गौरतलब है कि तेज रफ्तार काल का ग्रास बन रहे हैं पुलिस भी लोगों को तेज रफ्तार गाड़ी ना चलाने की अपील करती आई है बावजूद इसके लोग लापरवाही से तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं और दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं

About Author

You may have missed