शिमला, हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित तीनों विधायक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार ने अपने चैम्बर में सादे समारोह में नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलवाई। उपचुनाव में तीनों विधायक कांग्रेस पार्टी के जीतकर आए है। इसके बात सत्ता पक्ष का एक विद्यायक कम तो विपक्ष के एक सदस्य बढ़ गया है।
अर्की में वीरभद्र सिंह के निधन से खाली हुई सीट पर कांग्रेस के ही संजय अवस्थी जीतें है। फतेहपुर से सुजान सिंह पठानियाँ के निधन के बाद खाली हुई सीट से उनके ही सपुत्र कांग्रेस के भवानी सिंह जीतकर विधानसभा पहुंचे है। जबकि जुब्बल कोटखाई में भाजपा के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद खाली हुई सीट पर भी कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने कब्जा जमाया है। इन तीन विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
हिमाचल विधानसभा सभा में भाजपा का एक सदस्य कम होकर 43 रह गए है, कांग्रेस जबकि कांग्रेस पार्टी के एक सदस्य बढ़कर 22 हो गए है। इसके अलावा 1 सीपीआईएम व 2 निर्दलीय विधायक हैं। हिमाचल विधानसभा में कुल 68 सदस्य हैं।


More Stories
सुर-ताल और संस्कृति का महासंगम: शिमला विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ में थिरका कैंपस नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.एस. बाली ने पहनाया मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज
बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह-2026 आयोजित
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प