

शिमला, दिवाली त्यौहार में पटाखों से होने वाली घटना से बचने के लिए अग्निशमन विभाग अर्लट हो गया है। शहर में जिन-जिन स्थानों पर पटाखों को बेचने के लिए स्थान निश्चित किए गए है। वहां पर अग्निशमन विभाग की गाडिय़ां विशेष रूप से तैनात करदी गयी है।। आईस स्केटिंग रिंक, संजौली, बालुगंज छोटा शिमला आदि में विभाग सबसे ज्यादा अर्लट रहेंगी, क्योंकि इन स्थानों पर सबसे ज्यादा पटाखें बेचे जाते है और लोगों की भीड़ भी इन स्थानों पर अधिक रहती है। यहां पर कोई बड़ी घटना न हो। ऐसे में अग्निशमन विभाग पटाखों की दुकानों के बाहर ही गाड़ी खड़ी करदी है , ताकि घटना होने पर तुरंत आग पर काबू पा सके।
दीपावली से एक दिन पहले अग्निशमन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है और जहा ,जहाँ पटाखे के स्टाल लगे है उसके बाहर अग्निशमन विभाग अलर्ट हो कर तैयार है।
गौरतलब है कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की दिवाली के दिन छुट्यिा भी रद्द की गई है। ऐसे में अग्निशमन विभाग का कोई भी कर्मचारी उस दिन छुट्टिी नहीं मनाएंगा। त्यौहारी सीजन में हर वर्ष अग्निशमन विभाग का अहम रोल रहता है। यही नहीं बल्कि आगे पीछे जब शहर में कोई घटना होती है तो भी अग्निशमन विभाग घटना होने पर बहुत नुकसान होने से बचाता है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दो शिफटों में ड्यूटियां देंगे। माल रोड और लोअर बाजार में भी काफी मात्रा में कर्मचारी तैनात होगे।
इस सम्बंध में स्टेशन फायर ऑफिर मालरोड टेकचंद चौहान ने बताया कि
दिवाली के दिन कोई घटना न हो। ऐसे में हमने पूरे इंजाम कर लिए है। शहर में जहां पर भी पटाखों की दुकाने लगाई जाती है और जहां पर अधिक भीड़ होती है। वहां पर गाडिय़ों को खड़ा किया जाएगा। ताकि घटना होने पर समय से काबू पाया जाए। कर्मचारियों द्वारा हर जगह पर नजर रखी जाएगी। दिवाली के चलते कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है।
-,


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त