शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह लोकसभा क्षेत्र मंडी में कांग्रेस ने सेंध लगाई है। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह 8766 मतों से जीत गई है। प्रतिभा सिंह ने भाजपा के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भारी वोटो से मात दी है। बता दें कि मंडी संसदीय सीट में प्रतिभा सिंह और ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी।
लेकिन आखिर के राउंड के प्रतिभा काफी आगे निकल गईं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा को रामपुर और भरमौर से बड़ी लीड मिली। बता दें कि उपचुनाव में कुल 742771 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रतिभा सिंह को 365650 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी कुशाल सिंह ठाकुर को 356884 वोट मिले। इनमें से 12626 ने नोटा दबाया।
बताते चलें कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा को रामपुर और भरमौर से बड़ी लीड मिली। इसके अलावा कुल्लू जिला की चारों सीटों पर भी प्रतिभा को लीड मिली। बंजार से 1878, कुल्लू से 3897, मनाली से 1841 व आनी से 7043 मतों की बढ़त मिली। जोगेंद्रनगर में भाजपा ने 6772 मतों की लीड हासिल की, जबकि लाहुल स्पीति में कांगेस ने 2147 मतों से बढ़त ली है। जीत के बाद हौलीलोज में आतिशबाजी
उधर, जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने विजयी बढ़त बना ली है। वह छह हजार वोटों से विजयी हुए हैं। आजाद प्रत्याशी चेतन बरागटा दूसरे व भाजपा प्रत्याशी नीलम तीसरे स्थान पर रही हैं।

More Stories
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट
हपुट्टा ने ए तथा बी श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध,पुनर्विचार करने की मांग