शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जी.एस. बाली, कांगड़ा के विधायक पवन कुमार काजल की माता व कांग्रेस सेवादल ब्लाॅक अध्यक्ष स्पीति गतुक सोनम (लामा) के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि स्व. जी.एस. बाली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री होने के साथ ही एक नेक दिल इंसान भी थे। उन्होंने अपने अंतिम समय तक समाजसेवा की और अपना पूरा जीवन समाजसेवा में लगा दिया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को अपूर्णनीय क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति करना असंभव है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस महासचिव व स्व. जी.एस. बाली के सुपुत्र रघुबीर सिंह बाली व उनके पूरे परिवार को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।
अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस परिवार ने बीते दिनों अपने बहुमुल्य नेता व सिपाहियों को खो दिया है। जिनकी पूर्ति करना असंभव है। उन्होंने विधायक पवन कुमार काजल की माता के निधन और सेवादल ब्लाॅक अध्यक्ष स्पीति गतुक सोनम (लामा) के परिवार को भी सांत्वना दी।
कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर व संतराम धीमान, महासचिव गोपाल शर्मा, मनोहर लाल कौंडल, वीरेन्द्र जसवाल, विजय कुमार, उषा मेहता, संजय भंडारी व बलदेव सिंह ठाकुर (बिट्टू), प्रदेश महिला संगठक रीना पंडीर, प्रदेश यंग ब्रिगेड संयोजक सुदर्शन सिंह बबलू सहित किशन कुमार नेगी और कांग्रेस सेवादल के पूरे परिवार ने निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
निधन पर सेवादल ने जताया शोक

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी