शिमला :वीक एंड पर शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों और लोगों को शिमला पुलिस मास्क पहनने को लेकर जागरूक करेगी। शनिवार और रविवार को बिना मास्क के घूमने वालों का चालान काटने के बजाय पुलिस उन्हें मास्क उपलब्ध करवाने और कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक करने पर जोर देगी।
सदर थाना शिमला की तरफ से दो दिन (शनिवार व रविवार) को ये अभियान चलाया जाएगा। सदर थाना प्रभारी संदीप चौधरी के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारी आज व कल मॉल रोड और रिज मैदान पर पर्यटकों व लोगों को जागरूक करेंगे। वीक एंड पर भारी संख्या में पर्यटकों के आमद को देखते हुए स्थानीय पुलिस ये पहल कर रही है।
सदर थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि दो दिन शनिवार और रविवार को बिना मास्क घूमने वालों को मास्क उपलब्ध करवाने के साथ जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।