शिमला:काेराेना काल में उत्कृष्ठ सेवाओ और लेडी गर्वनर की आईजीएमसी में बेहतर देखभाल के लिए राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी और स्टाेचर इंचार्ज डाॅ. राहुल गुप्ता काे प्रशंसा और बधाई पत्र दिया है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में डाॅ. राहुल गुप्ता के लिए लिखा है कि उन्हाेंने आईजीएमसी में लेडी गर्वनर की देखभाल जिस तरह से की उससे गर्वनर काफी प्रभावित हुए। उन्हाेंने कहा कि इस तरह की कर्तव्यनिष्ठा रखने वाले कुशल चिकित्सक प्रेरणादायक है। उन्हाेंने भविष्य के लिए आशा जताई कि वह इसी तरह बेहतर कार्य करते रहेंगे। डाॅ. राहुल गुप्ता ने काेराेना काल में दिनरात आईजीएमसी में सेवाएं दी है। उनके रहते आईजीएमसी में काेराेना मरीजाें समेत सामान्य मरीजाें काे दवाओं और ऑक्सीजन की कमी नहीं आई। बेड बढ़ाने काे लेकर भी उन्हाेंने एडवांस में तैयारियां रखी। वह खुद जाकर वार्डाें में कई बार व्यवस्थाएं भी जांचते थे। ऐसे ममें उनकी सेवाओ से गर्वनर भी प्रभावित हुए।
कोरोना काल मे उत्कृष्ठ सेवा के लिए डॉ राहुल गुप्ता को राज्यपाल ने दिया प्रशंसा पत्र

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी