शिमला।रामपुर में शराब पकड़े जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा चुनावों में धनबल व शराब का प्रयोग कर आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है।कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर सख्ती बढ़ाने को कहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। कल रामपुर में 2 गाड़ियों शराब की पकड़ी गई है। जिसमें एक गाड़ी में 40 व दूसरी में 17 पेटियां शराब बरामद की गई है। जिसमें भाजपा के लोग पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी चुनाव क्षेत्रों में भाजपा की सरकार आचार सहिंता का उल्लंघन कर रही है। चुनावों में सरकार अपनी रिपोर्ट लेकर जनता के बीच जाती है लेकिन भाजपा इस तरह के हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की है और आगे इस तरह की घटना न हो इसके लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है इसका आभास सरकार को है इसलिए मत को प्रभावित करने के लिए धन बल व शराब का प्रयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि डिप्पुओं में राशन की कीमत लगातार बढ़ रही हैं। 2017 में सरसों तेल की कीमत 70 से कम थी आज जो आज 179 है। मलका की दाल 35 -82 से रुपये थी आज 106 रुपये है। आटा चावल के रेट में 2-2 रुपये की वृद्धि हो गई है। इसी तरह अन्य चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं। यूपीए की सरकार में 4 सौ रुपये का सिलेंडर 1 हजार रुपये हो गया। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है बात सही साबित है यह महंगाई मोदी राज में ही सम्भव है। उन्होंने बताया कि क्रूड ऑयल कांग्रेस समय में 127 डॉलर प्रति बैरल आज अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल है लेकिन भाजपा सरकार ने आम लोगों को कोई राहत नही दी। केंद्र सरकार ने सात सालों में 30 लाख करोड़ रुपये इस पर टैक्स अर्जित किया लेकिन जनता को कोई राहत नही दी जिसका हिसाब देश।मे हो रहे उपचुनाव में जनता लेगी।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी