शिमला।
करवाचौथ के पर्व पर सुहागिनों को राजधानी शिमला में 8:39 पर चांद का दीदार हुआ। मलरूद्व रिज पर सुहागिनें 8 बजे से ही चांद निकलने का
इंतजार कर रही थी। जैसे ही 8:39 चांद निकला सुहागिनों ने चांद की पूजा अर्चना कर व्रत तोड़ा।
इस साल बारिश ने करवा चौथ व्रत के पूजन पर खलल डाल दी। क्योंकि शिमला में हर साल करवा चौथ व्रत के पूजन के लिए हजारों की तादाद में सुहागिने रिज मैदान पर पहुंचती थी, लेकिन बारिश की वजह से इस बार सुहागिने शाम के समय बहुत कम संख्या में रिज मैदान पर पहुंची।
अधिकतर महिलाओं ने अपने घर से ही चांद का पूजन किया तथा अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान शहर के बाजार में काफी भीड़ रही। महिलाओं ने सोलह शृंगार की सामग्री के अलावा सरघी और पूजा की सामग्री भी खरीदी। सबसे अधिक भीड़ कपड़े, ज्वेलर, मिठाई पूजा सामग्री की दुकानों पर दिखी। लोअर बाजार में दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार करवाचौथ रविवार को मनाया गया। इस साल करवाचौथ का पर्व अच्छा है।
हर साल रिज मैदान पर सुहागिने करती है अपने चॉद की पूजा
करवाचौथ पर्व पर सुहागिनों ने रिज मैदान पर अपने चॉद का दीदार किया। मगर बारिश के चलते इस बार बहुत कम सं या में महिलाओं ने चांद का दीदार किया। बता दे कि हर साल सैंकड़ो की तादाद में सुहागिन महिलाए रिज मैदान पर एकत्र होती है। रिज मैदान से ही सबसे पहले चॉद नजर आता है। काफी सं या में बाहरी राज्य से भी लोग शिमला करवाचौथ मनाने आए हुए थे। इस दौरान महिलाओं ने रिज मैदान पर अपने पति की पूजा की। पर्यटन विभाग ने भी करवाचौथ को लेकर सैलानियों के लिए होटलों में विशेष पैकेज दिए हुए है। दो रात रूकने वाले सैलानियों को तीन रात फ्री में रूकने की स्कीम दी जा रही है। इसके अलावा खाने पीने में भी रियायत दी जा रही है।
करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक
करवा चौथ के एक दिन पहले बाजारों खूब रौनक रही। शहर के लोअर बाजारए मॉलरोड अन्य बाजारों में सुबह से ही महिलाओं लड़कियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। चाहे चूडिय़ों की दुकाने हो वहीं पूजा की दुकानों मिठाई के दुकानों भी पूरा दिन महिलाओं की धूम रही। ब्यूटी पार्लर वालों ने भी करवा चौथ एक दिन पर पहले जमकर चांदी लूटी।
मेंहदी वालों की चांदी
करवा चौथ के लिए सबसे अधिक भीड़ मेहंदी लगाने वाले स्टॉल पर दिखी। यहां पर महिलाएं मेहंदी लगाने के लिए घंटों इंतजार करती रही। मेहंदी लगाने वालों ने भी त्यौहार के चलते मेहंदी लगाने की दरें दोगुना तक बढ़ा दी थी। हाथों में मेहंदी लगाने के 300 रुपए से 1800 रुपए तक मेहंदी लगाने के वसूल कर रहे थे। बावजूद इसके महिलाओं की लंबी कतारें दिनभर मेहंदी वालों के पास लगी रही। चांद के दीदार के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार कर ऐतहासिक रिज मैदान पर आएंगी।
बाजारों में सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जिया
करवा चौथ व्रत को लेकर सामान खरीदने के लिए हजारों की तादाद में महिलाए बाजारों में पहुंची। इस दौरान बाजारों में सोशल डिस्टेंस की सरेआम धज्जिया उड़ी। खासकर लोअर बाजार, माल रोड, रिज मैदान, टका बैंच, लक्कड़ बाजार, संजौली, छोटा शिमला आदि स्थानों पर काफी भीड़ देखी गई। वहीं दुकानदारों ने भी व्रत के सामान को अपनी दुकानों के बाहर सजाकर रखा हुआ था। जिस कारण बाजारों में लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचे में काफी समय लग रहा था।
करवा चौथ पर महिलाओं के साथ पुरूषों ने भी रखा व्रत
करवा चौथ का व्रत वैसे तो महिलाए ही रखती है मगर फिल्मों व नाटक को देखकर कलयुग के पुरूष भी अब करवा चौथ का व्रत रखने लगे है। राजधानी में भी कई पुरूषों ने अपनी पत्नी की ल बी उम्र के लिए व्रत रखा हुआ था। वहीं गुपचुप तरीके से कुछ युवतियों ने भी करवा चौथ का व्रत रखा हुआ था। यदि शास्त्रों की माने तो उसमें महिलाओं को ही करवा चौथ का व्रत रखने का विधान है।
सोशल मीडिया पर छाई सुहागिने
करवा चौथ व्रत को लेकर सोलह श्रृंगार कर सजी सुगागिने सोशल मीडिया पर दिन भर खुब छाई रही। अपने फेसबुक पेज, व्टसएप, टवीटर आदि पर महिलाओं ने श्रृंगार के साथ अपने फोटो को अपलोड किया। वहीं कुछ एक महिलाओं ने अपने पतियों के साथ इस पल को कैमरे में कैद कर दिया।
More Stories
संजौली में चिट्टे के खिलाफ सड़कों पर लोग पुलिस स्टेशन संजौली के सामने रोड पर बैठे स्थानीय लोग , थाने के बाहर प्रदर्शन
शिमला के संजौली में रेस्टोरेंट के शौचालय में मृत मिला 21 साल का युवक
संघ विचार को समाज में ले जाकर ही होगा वास्तविक परिवर्तन : शिवप्रताप शुक्ल मातृवंदना पत्रिका के विशेषांक एवं दिनदर्शिका का भव्य विमोचन कार्यक्रम