शिमला, हिमाचल राज पत्री कमर्चारी महासंघ ने कर्मचारी नेता एम आर सगरोली ने भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन की उपस्थिति में भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा को समर्थन दिया, वह जुब्बल नवार कोटखाई में प्रचार करेंगे। कर्मचारी नेता एम आर सगरोली मूलतः बरथाटा जुब्बल के रहने वाला है।भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कर्मचारी नेता का भाजपा परिवार में स्वागत किया और उनसे आग्रह किया कि जुब्बल कोटखाई नवार में वह जमकर प्रचार करें और भाजपा को और शक्तिशाली बनाएं।
कर्मचारी नेता एम आर सगरोली ने कहा कि हमारे कर्मचारी महासंघ के जुब्बल कोटखाई नवार में लगभग 1500 सदस्य है और वह हिमाचल सरकार से सेवानिवृत्त एवं पेंशन उपभोक्ता है। उन्होंने कहा मैं कल से जुब्बल कोटखाई नावर में स्वयं प्रचार के लिए निकलूंगा और 25 अक्टूबर को एक बड़ी बैठक का आयोजन करूंगा जिसके अंदर भाजपा के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
भाजपा जुब्बल कोटखाई नावर के चुनाव को लेकर प्रचार में तेजी ला रही है आज भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन स्वयं जुब्बल कोटखाई के दौरे पर निकले हैं और जल्द ही संगठन को बल देने के लिए योजना बनाएंगे।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त