बालूगंज में रेलवे ट्रैक के समीप मिला ब्यक्ति का शव ,जांच में जुटी पुलिस
शिमला: बालुगंज के शिव बाऊड़ी वाले रास्ते में रेलवे ट्रेक के नजदीक एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है। यह व्यक्ति पेशे से चालक था और निजी गाडिय़ों को चलाता था। 44 वर्षीय ओमप्रकाश नामक व्यक्ति गांव कल्हावट पंचायत चायली तहसील व जिला शिमला का रहना वाला था। व्यक्ति के लोगों द्वारा देखा गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। समरहिल चौकी से तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आई.जी.एम.सी. भेज दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अभी शव को आई.जी.एम.सी. के डैड हाऊस में रखा रखा गया है। पुलिस को अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने जुटी है।
More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी