शिमला। राजधानी शिमला में माल रोड पर है रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई यह आग रसोई में लगी आग की लपटें देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई मौके पर तैनात वर्करों ने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी अग्निशमन विभाग के तुरंत मौके में पहुंचकर आग पर काबू पाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह माल रोड पर एक रेस्टोरेंट किचन में अचानक आग भड़क गई आग की तेज लपटें देखकर वर्करों ने सूचना अग्निशमन विभाग को दी स्थानीय लोगों का अग्निशमन कर्मचारियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था गौरतलब है कि जहां यह रेस्टोरेंट बना है उसके साथ में खादी भंडार है जो लकड़ी के भवन में बना है यदि यह आग रात को लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था इससे पहले भी लोअर बाजार में आग लगी थी उस वक्त भी दुकान में काफी नुकसान हुआ था लेकिन इस बार समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे कि बड़ा हादसा टल गया ।

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी