किन्नौर: जिला के रामनी गाँव मे अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयंसेवकों ने सहायता को हाथ बढ़ाए। किन्नौर जिला के स्वयंसेवकों ने रामनी गाँव पहुँच कर उन छः परिवारों जिन का अग्निकांड में सब कुछ नष्ट हो गया था उन सब परिवारों रजाईयां, कंबल, गद्दे,चादरे, गिलाफ, चावल,आटा, दाल, चीनी, नमक, तेल, धनिया, मिर्च, आलू, प्याज़, चाय पति, मिल्क पाउडर, कपड़े धोने और नहाने का साबुन इत्यादि सभी सामान भेंट किया। स्वयंसेवकों ने अग्निकांड के पीड़ित परिवारों का दुख भी साझा किया।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से *गोपी चंद* विभाग प्रचारक रामपुर, डॉ. विद्या बंधु नेगी जिला कार्यवाह किन्नौर, राजमन सिंह जिला धर्म जागरण प्रमुख तथा सौरव रपटा नगर विस्तारक रिकांग पिओ उपस्थित रहे

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।