शिमला: केंद्रीय सड़क परिवहन और उच्चमार्ग का चीफ इंजीनियर बताकर शिमला में ठेकेदारों से हाईप्रोफाइल ठगी करने वाले शातिर को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब शिमला पुलिस राजस्थान के जगतपुरा से हाईप्रोफाइल ठग को गिरफ्तार कर शिमला लाएगी। अाराेपी का नाम पुलिस काे दिए बयान के मुताबिक राकेश शर्मा पुत्र कन्यैया लाल जी-4 बड़ा मठा राेड़ इंदाैर, मध्य प्रदेश है। शिमला पुलिस का कहना है कि यह शातिर शिमला में सात ठेकेदारों को सड़क निर्माण का काम दिलाने का झांसा देकर 57 लाखों की ठगी करने के बाद फरार हो गया था। ठेकेदारों से हाईप्रोफाइल ठगी का यह मामला साल 2019 का है, लेकिन पीड़ित ठेकेदारों ने इसकी शिकायत पुलिस में बीते 27 अगस्त 2021 को दी थी।
छाेटा शिमला थाने में मामला दर्ज हुअा
पुलिस ने शिकायत आने के बाद छोटा शिमला थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की। पुलिस ने अब एक महीने के अंदर ठेकेदारों से 57 लाख की ठगी कर फरार हुए शातिर ठग का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी केंद्रीय महकमे के अंतर्गत आने वाले सड़कों को बनाने का काम दिलाने के लिए प्रोसेसिंग फीस से लेकर अन्य कार्य के लिए एडवांस में पैसे लेता था। कुछ से तो सीधे तौर पर करोड़ों रुपए के काम दिलाने के लिए पैसे की मांग करता था।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त