शिमला : वाहनों से सामान चोरी के आरोप में सुन्नी पुलिस ने एक आरोपी को बद्दी में गिरफ्तार किया है। 52 वर्षीय ये आरोपी जिला सोलन का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन सुन्नी के क्षेत्र में 24 व 25 सितम्बर की रात को एक टिप्पर से बैटरी व एक टिप्पर व एक जेसीबी से डीजल चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस स्टेशन सुन्नी में आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया था। इस पश्चात पुलिस ने जांच शुरू की तथा दो दिन के अंदर आरोपी को औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से गिरफ्तार कर दिया। जानकारी है कि यह आरोपी चोरी के समान को वहां पर बेचने के फिराक में था।
गोरतलब है कि जिले में आये दिन गाड़ियों से सामान चोरी हो रहे है।
शहर में ही ऐसा कई बार हुआ है जब सड़क किनारे पार्क गाड़ियों से पैट्रोल ,डीजल, बैटरी चोरी हुए है । बीते सप्ताह कच्ची घाटी से भी एक गाड़ी से स्टीरियो, चोरी हुआ था
वही बालूगंज,सँजोली ढली में इस तरह के मामले सामने आ चुके है।
बीते दिनों जब सुन्नी में गाड़ी से डीजल व बैटरी चोरी होने का मामला दर्ज हुआ तो। पुलिस ने गम्भीरता से लेटें हुए मामले जी जांच की ओर आरोपी को बद्दी से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी कमल वर्मा ने मामले की पुस्टि की है।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।