शिमला।राजधानी के रिज मैदान पर आज शाम के समय युवकों के बीच जमकर लात घूंसे चले।युवकों को लड़ता देख लोगों की भीड़ इकठा हो गयी।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया। प्राप्त जनाकारी के अनुसार सोमबार शाम रिज मैदान पर कुछ युवक आपसी रंजिस के कारण आपस मे भिड़ गए ।दोनों गुटों में जमकर लात घुसे चले। एक दूसरे के कपड़े फाड़ डाले , मॉल रोड स्थित रिपोर्टिंग रूम में जब पुलिस को सूचना मिली तो दौड़ कर जा कर बीच बचाव कर यूवको को शांत कराया ।इस दौरान लोगों की रिज मैदान पर भीड़ इक्कठी हो गयी।
यह पहला मामला नही।है जब रिज मैदान में लड़ाई हुई हो आए दिन रिज पर मारपीट के मामले सामने आ रहे है।
बाबजूद इसके पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है और जब मामला बढ़ जाता है तब बीच बचाव करने पहुंच जाती है।
गोरतलब है कि रिज पर आजकल पर्यटक भी काफी संख्या में पहुंच रहे है। ऐसे में रिज पर यूवको द्वारा खुल कर।मारपीट से पर्यटन पर बुरा असर पड़ सकता है।
More Stories
शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य समापन
भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
*हिमाचल के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुँचाने के लिए बाहरा विश्वविद्यालय का बड़ा कदम*