शिमला।किसानों के द्वारा आज देश भर में भारत बंद का आहवाहन किया गया है। जिसे कांग्रेस समेत वामपंथी दल समर्थन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बन्द को बेअसर करार दिया है।
भारत बंद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका असर कहीं देखने को नही मिल रहा है। सीपीएम के लोगों के द्वारा रास्ता रोकने की सूचना मिली है इसके अलावा बन्द का कहीं कोई असर नही है। सीएम ने कहा कि हिमाचल के लोग शांति प्रिय लोग है वह सब जानते हैं। किसानों के हित में जो काम मोदी सरकार ने किए है वह लोगों के दिल दिमाग मे हैं। यहां के लोग किसी प्रकार के बहकावे में आने वाले नही हैं। वन्ही हिमाचल से बाहर बसे न भेजने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐहतियात के तौर पर किया गया है।

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी