शिमला: राजधानी के बसंतपुर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत खटनोल और ठैला पंचायत के लोग बीते कई दिनों से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। दोनों पंचायतों के कई गांव में बीते 20 दिनों से पानी नहीं आ रहे हैं। लोग कई बार आईपीएच विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं, मगर अभी तक ना तो कोई सुनवाई हुई और ना ही पानी आ रहा है। बरसात के दौरान भी लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोगों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी उनकी बात को अनसुना करते आ रहे हैं।
इस बारे में स्थानीय खटनोल पंचायत प्रधान पूर्ण शर्मा ने बताया कि उनकी और पड़ोस की पंचायत ठैला में इन दिनों पेयजल किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार इस बारे में उन्होंने खुद आईपीएच विभाग के आला अधिकारियों से मिलकर शिकायत की और समस्या के समाधान की मांग उइाई, मगर अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पंचायत में 3000 से ज्यादा आबादी रहती है, मगर विभाग की अनदेखी के कारण लोगों में अब रोष है। उन्होंने कहा कि यदि आईपीएच विभाग बरसात में भी उन्हें पानी नहीं दे पा रहा है तो गर्मियों में क्या होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह से गुहार लगाई है कि वह पंचायत में पेयजल किल्लत को दूर करने के विभाग को आदेश दें ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त