शिमला। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 4 दिन के शिमला प्रवास पर है।राष्ट्रपति का परिवार भी उनके साथ शिमला पहुँचा है।राष्ट्रपति की बेटी और परिवार के सदस्यों ने मॉल रोड, रिज और लक्कड़ बाजार की सैर की।इस दौरान राष्ट्रपति की बेटी ने रिज मैदान पर परिवार संग खूब फोटो भी खिंचवाए।मॉल रोड पहुंचे पर राष्ट्रपति की बेटी ने हिमाचल एम्पोरियम से कुल्लू शॉल, सदरी और अन्य सामान की खूब खरीददारी की।रिज पर पहुंचने पर चर्च के सामने कई फ़ोटो भी खिंचवाए।उसके बाद राष्ट्रपति की बेटी लक्कड़ बाजार की तरह गई जंहा पर करीब आधा घंटा सैनी पर्स हाउस से लकड़ी से बने विभिन्न सामान की जमकर खरीददारी की।


More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला