आईजीएमसी में लोकल यूनिट में कार्यकारिणी का गठन सीता ठाकुर बनी अध्यक्ष तो ब्रिज लता उपाध्यक्ष

 शिमला :आईजीएमसी में लोकल यूनिट की कार्यकारिणी का गठन शनिवार को किया गया। सर्वसम्मति से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रदेश नर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अरूना लूथरो की अध्क्षता में कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें सीता ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया जबकि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर रेखा सेहगल को चुना गया।
इसके अलावा ब्रिज लता, अंजना, रोशनी और मोनिका को उपाध्यक्ष बनाया गया। वही जनरल सैक्टरी ललिता नेगी बनी और फाइनेंस सैक्टरी पूनम कंवर, ज्वाइंट सैक्टरी शशि कश्यप और निशा, प्रैस सैक्टरी ज्योति को बनाया गया। इसके साथ ही लीगल एडवाइजर के तौर पर सुनीता शर्मा को चुना गया। इस कार्यकारिणी में लगभग 115 नर्सों ने भाग लिया। अरूना लूथरो  ने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

About Author