शिमला: हिमाचल प्रदेश में 30 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना तो नहीं है लेकिन बीच में मानसून तीव्र होने की संभावना है साथ ही निचले और मध्य क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 अगस्त तक प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश के आसार हैं। वहीं, प्रदेश में मंगलवार को मौसम मिलाजुला रहा। वही मंडी जिला में सबसे ज्यादा बारिश 73 मिलीमीटर और कांगड़ा जिले में 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई हैं । 3-4 दिनों तक सक्रिय मानसून रहेगा | लेन्डस्लाइड, पेड़ टूटने व भुस्खलन आदि की संभावना लगातार बनी रहेगी |
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेन्द्र पॉल का कहना है काँगड़ा, ऊना सहित कई जिलो में 7 से 12 मिलिमीटर बारिश की संभावना है जबकि अन्य जिलो में 4 से 6 मिलिमीटर बारिश होने की संभावना है जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम है ||

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी