22साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा  ठगी करने का आरोपी

शिमला। शिमला पुलिस ने कोर्ट से उद्घोषित आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की है। एक ठगी करने का आरोपी 22 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ पाया है। पुलिस ने आरोपी को सोलन से गिरफतार किया है। आरोपी के खिलाफ 1999 में सदर थाना शिमला में 420 के तहत ठगी का मामला दर्ज हुआ था, लेकिन उस दौरान से यह आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को ढुंढने के लिए जगह छानबीन की थी, लेकिन पुलिस का पता लगते ही आरोपी फरार हो जाता था। यह रमींद्र नामक आरोपी दियोंघाट सोलन का रहने वाला है। यह आरोपी ठगी के मामले में संलिप्त था। पुलिस की टीम आरोपी को शिमला ले आई है और इससे सदर थाना के एस.एच.ओ. के अंडर कर दिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। यह आरोपी इससे पहले पुलिस के समक्ष क्यों नहीं आया और आज तक कहां पर छिपा हुआ था। इसका खुलासा पुलिस द्वारा आरोपी से की जा रही पूछताछ में ही चल पाएगा। जल्द ही इससे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इस सम्बन्ध  मे एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट से उद्घोषित आरोपी को पकड़ा है। जल्द ही इससे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ जारी है। काफी सालों से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन आखिर यह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया है।

About Author

You may have missed