शिमला। शिमला में एक पति ने अपने ही पत्नी की हत्या कर दी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
राजधानी शिमला के घनपेरी गांव में एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। मृतक के भाई ने अपने ही जीजा के खिलाफ पुलिस को इसकी शिकायत दी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के भाई अक्षय ने बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने उसमें बताया कि उसकी बहन गुलशन की शादी 2020 में घनपेरी गांव के तोता राम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपी पति दहेज के लिए गुलशन को लगातार प्रताड़ित करता था। लेकिन 14 मई को जब मृतका की मां ने उसे फोन किया तो बेटी का कोई जवाब नहीं मिला। परिवार को शक हुआ कि कही उनकी बेटी के साथ कुछ हो तो नही गया। जिसके बाद अक्षय अपने रिश्तेदारों के साथ घनपेरी गया। वहां उन्होंने देखा कि गुलशन का शव एक गड्ढे में डाला हुआ था और उसे जलाने का प्रयास किया गया था। इसके बाद वह थाने गए और इसकी शिकायत पुलिस को दी ।
पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 238 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और जांच शुरू कर दी है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी