शिमला। राजधानी की शिमला के संजौली में बीते दिन चिटें के ओवरडोज से हुई युवक की मौत के बाद लोग भड़क गए हैं और आज संजौली पुलिस स्टेशन के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है साथ ही चिट्टा कारोबारी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है पिछले 2 घंटे से पार्षदनरेंद्र ठाकुर ,विनय शर्मा और अंकुश वर्मा स्थानीय लोगो के साथ सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं और काफी देर तक वहां पर चक्का जाम भी किया गया। लोग वहां पर एसपीक आने का इंतजार कर रहे हैं और यह चेतावनी दी गई है कि जब तक एसपी खुद मौके पर नहीं आते हैं तब तक वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
नगर निगम के पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि शहर में खुलेआम चिट्टा बिक रहा है और बीते दिन एक युवक की मौत भी हो गई लेकिन इसको लेकर सख्त कानून नहीं बनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज विधानसभा का बजट सत्र भी चला हुआ है ऐसे में 68 विधायकों को चाहिए कि वह चिटें के खिलाफ एक सख्त कानून लाए।
इसके खिलाफ आज यहां पर सांकेतिक धरना किया जा रहा है और यदि चिट्ठी को रोकने के लिए सख्त कानून नहीं बनाए गए तो आने वाले दिनों में शिमला में इसको लेकर उग्र आंदोलन भी शुरू किया जाएग

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।