शिमला।शिमला में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार थाना विजिलेंस में तैनात होमगार्ड जवान रविंद्र की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति कुमारसैन, शिमला के रहने वाले थे।
पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही थाना न्यू शिमला की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि हीटर से करंट लगने के कारण कर्मचारी की मौत हुई है। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी के माध्यम से साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय कर्मचारी ड्यूटी पर था या नहीं । शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल पाएगा। थाना न्यू शिमला में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है।इस घटना के बाद विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है


More Stories
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India