शिमला:इस वर्ष हितार्थ एवं द्विजा स्वयं सहायता समूह, न्यू शिमला द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को कान्हा उत्सव का आयोजन किया गया। सामुदायिक भवन, सेक्टर – 2, न्यू शिमला में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती आशा शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही। आशा शर्मा का हितार्थ एवं द्विजा स्वयं सहायता समूह के सचिव कीर्ति गोयल, सदस्य लिपिका ठाकुर एवं अन्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने ‘छोटी – छोटी गइया, छोटे – छोटे ग्वाल’ , ‘वो किसना है’ और अन्य पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस उत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘कृष्ण जन्मोत्सव’ नाटिका आकर्षण का केंद्र बनी। राधा-कृष्ण, वासुदेव, देवकी, ग्वाले और गोपियों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने उपस्थित जन का मन मोह लिया।
इसके उपरान्त कीर्तन संध्या का भी आयोजन किया। इस अवसर पर ‘हितार्थ एवं द्विजा स्वयं सहायता समूह’ के सदस्यों द्वारा प्रसाद, फल और मिष्ठान का वितरण किया गया।
हितार्थ एवं द्विजा स्वयं सहायता समूह द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कान्हा उत्सव का आयोजन


More Stories
सुर-ताल और संस्कृति का महासंगम: शिमला विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ में थिरका कैंपस नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.एस. बाली ने पहनाया मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज
बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह-2026 आयोजित
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प