शिमला शिमला के रामपुर क्षेत्र झाकरी में बीती रात बारिश के कारण घानवी तथा समेज़ खड्ड मैं बादल फटने के कारण जल स्तर काफी बढ़ गया l घानवी मैं बादल फटने से 5 मकान, 2 पैदल पुल, 1 जेसीबी मशीन और 3 छोटे वाहन मलबे के साथ बह गए । इस बादल फटने के दौरान मलबा कुछ घरों में घुस गया। अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
वही दूसरी ओर समेज खड्ड मैं बादल फटने के कारण जल स्तर बढ़ने के कारण से भारी जान माल का नुकसान हुआ है l
स्कूल भवन, हॉस्पिटल, पावर प्रोजेक्ट रेस्ट हाऊस और कुछ मकान बह गए| 36 लोगों के लापता होने की आकांक्षा जताई जा रही है l प्रशासन के लोग मौका पर पहुंच चुके है l छानबीन जारी है l तथा एनडीआरएफ तथा स्थानीय पुलिस की टीम तथा स्थानीय लोग बचाव कार्य मैं जुट गए है l
Nh05 सड़क झाकरी से किन्नौर यातायात के लिए खुला है l
जियोरी से घानवी सड़क घानवी के पास बंद है l
झाकरी से समेज सड़क समेज गांव के पास क्षतिग्रस्त हो गई है l इसलिए झाकरी से सरपारा सड़क समेज खड्ड मैं आई बाढ़ के कारण बंद है l
इसके अलावा इस क्षेत्र की अन्य सड़के यातयात के लिए खुली है l
More Stories
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में एआईएफएसईटी के सहयोग से फोरेंसिक साइंस इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रोग्राम आयोजित
बाहरा यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के भावनात्मक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की
आईजीएमसी में सेवा के बाद अब पंचायत चुनाव मैदान में बस्तीराम शर्मा, युवाओं के रोजगार और गांव विकास को बनाया मुद्दा