शिमला।हिमाचल सरकार ने पुलिस अधिकारियों के तबादला किए हैं
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों पर नौ आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। डीआईजी प्रमोट होने के बाद तैनाती का इंतजार कर रहे आईपीएस अधिकारी मोहित चावला डीआईजी साइबर क्राइम शिमला के पद पर तैनात किए गए हैं। इसी तरह इल्मा अफरोज को एसपी पुलिस जिला बद्दी लगाया है। तैनाती का इंतजार कर रहे आईपीएस अधिकारी सचिन हिरेमथ एस को एडीपीओ बड़सर हमीरपुर, तिरुमलाराजू एसडी वर्मा एसडीपीओ रामपुर, शिवानी मेहता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा और अदिति सिंह को एसडीपीओ पांवटा साहिब तैना किया गया है। वहीं, एचपीएस अधिकारी लालमन, विनोद कुमार-2, महेंद्र ठाकुर को तुरंत पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इन एचपीएस अधिकारियों के तैनाती आदेश जल्द जारी किए जाएंगे। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है
गौरतलब है कि मोहित चावला शिमला के एसपी रह चुके हैं इस दौरान वह बेहतर कार्य के लिए जाने जाते हैं उनका तबादला बद्दी में किया गया था वहां पर वह एसपी का जिम्मा देख रहे थे सरकार ने अब उन्हें प्रमोट कर डीआईजी साइबर क्राइम बनाया है वहीं एसपी इलमा एसडीआरएफ में बताओ एसपी तैनात थी शिमला में आई आपदा के दौरान उन्होंने बेहतर कार्य किया था

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।