शिमला।सर्दिया शुरू होते ही अगजनी के मामले बढ़ने लगे है।। आये दिन आग लगने के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामले में।उपमण्डल रोहड़ू बाजार मे आज शाम भीषण आग लग जाने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार शिमला जिले के रोहड़ू बाजार में हार्डवेयर की दुकान में आग भड़क गई। प्रारंभिक तौर पर आग से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार आग ठाकुर हार्डवेयर नाम की दुकान में भड़की। दुकान में पेंट व तारपीन का तेल मौजूद था। इसके चलते आग और भड़क गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग ने बहुमंजिला भवन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। दमकल विभाग साथ मौजूद तीन अन्य दुकानों को बचाने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
रोहडू बाजार में भड़की आग ,आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी