, शिमला। इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल के पहले ही दिन भारत का पैराग्लाइडर हादसे का शिकार होने से बाल- बाल बचा। दरअसल लैंडिंग के समय पायलट का पैराशूट पेड़ में अटक गया।पैराग्लाइडर लैंडिंग पॉइंट से करीब 80 मीटर की दूरी पर लैंड हुआ था। जिस कारण उसे सुरक्षित लैंडिंग करने में परेशानी हुई। गनीमत रही कि पायलट को कोई चोट नहीं आई। लेकिन यह मामला सामने आने से बाकी के पायलट भी सहम गए हैं। बता दें कि यह उड़ान 7,000 मीटर तक होगी और लैंडिंग 5,000 मीटर में होगी। इस तरह की घटना पेश आने से सुरक्षा संबंधी इंतजाम पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस जगह प्रेक्टिस करने के लिए पैरागलाइडर को 20 दिन पहले यहां भेजा गया था। अभी प्रतियोगिता का पहला ही दिन है और इस तरह की घटना पेश आने से खिलाड़ी दबाव महसूस कर रहे हैं।


More Stories
बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक
पहले चरण की काउंसलिंग में शिमला यूनिवर्सिटी (एपीजी) में 500 से अधिक प्रवेश हुए सुनिश्चित