शिमला।राजधानी शिमला में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। वहीं कैंसर अस्पताल शिमला में नोफल एक उम्मीद संस्था द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर एसडीआरएफ के जवानों कर साथ मिलकर कैंसर पीड़ितों और उनके तीमारदारों को जलेबी और दूध बांटा।
नोफल एक उम्मीद संस्था बीते काफी लंबे समय से आईजीएमसी में कैंसर रोगियों व उनके तीमारदारों के लिए लंगर सेवा का आयोजन करती है। यह संस्था सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देती आ रही है। चाहे ज़रूरतमंद बच्चों को स्कूली शिक्षा के लिए आर्थिक मदद की ज़रूरत जो या किसी आपदा में अपना घर गंवा चुके लोगों को भोजन, कपड़े व ज़रूरी वस्तुएं उपलब्ध करवाती है।


More Stories
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक
पहले चरण की काउंसलिंग में शिमला यूनिवर्सिटी (एपीजी) में 500 से अधिक प्रवेश हुए सुनिश्चित
शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) का ‘एडमिशन कैरावान’ प्रदेशभर में, विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों को मिलेगा ऑन-द-स्पॉट प्रवेश मार्गदर्शन