शिमला। राजधानी शिमला के लोकल बस स्टैंड पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है एक बस की टक्कर लग कर गिर जाने से व्यक्ति के मौके पर मौत हो गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार
राजधानी शिमला में रविवार सुबह एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना सुबह 10:40 बजे लोकल बस अड्डे पर पेश आई है। सुबह बस स्टैंड के निकासी द्वार के पास एचआरटीसी की बस एचपी 63-9786 ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से व्यक्ति वहीं सड़क पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।