September 25, 2026

समर हिल शिव बावड़ी में फ़िर रेस्क्यू शुरू 

शिमला के समर हिल शिव बावड़ी में फ़िर से रेस्क्यू शुरू हो गया है. अभी तक 10लोगों के शव बरामद हुए हैं. बीती शाम तक 8 शव बरामद कर लिए थे. आज सुबह फ़िर से रेस्क्यू शुरु हुआ और 2 शव बरामद किए गए हैं. अभी भी मलबे में दो दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका हैं. जैसे जैसे समय बीत रहा है मलबे में फंसे लोगों के बचने की उम्मीद कम हो रही है.

गौरतलब है कि सोमबार सुबह 
जब लोग समरहिल स्थित शिव बावड़ी मन्दिर में सुबह पूजा अर्चना करने आये थे तभी 7;15 बजे अचानक लैंड स्लाइड हुआ और मंदिर ध्वस्त बो गया था। बताया जा रहा था कि 
 
सावन का सोमवार होने के कारण सुबह 6:30 बजे से ही पूजा अर्चना के लिए मंदिर में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। मंदिर में पुजारी के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों के अनुसार आसपड़ोस के कई बच्चे भी माथा टेकने मंदिर गए थे।
  सावन के सोमवार में हर बार यहां सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो जाती है। अंदेशा जताया कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय भी पुजारी समेत 25 से 30 लोग मंदिर में मौजूद थे। भूस्खलन और पेड़ ढहने से मंदिर समेत आसपास का पूरा इलाका मलबे में दब गया है। समरहिल रेल लाइन से धमाके के साथ बहकर आया यह मलबा मंदिर से होता हुआ निचली ओर नाले तक जा पहुंचा। कई लोग मलबे के साथ नीचे नाले तक पहुंच गए थे। नाले से भी कुछ शव बरामद किए गए हैं।

About Author

You may have missed