शिमला।जिले में सड़क हादसे थम नही रहे है आये दिन सड़क हादसों में मासूम लोगो की जान जा रही है। ताजा मामले में शिमला जिले में चिड़गांव के खाबल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कार गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। हादसे के समय गाड़ी में ग्राम पंचायत उप प्रधान सहित चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम व एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी ,पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले मे जांच कर रही है।
चिड़गांव के खाबल में कार खाई में गिरी, तीन की मौत


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त