शिमला।जिले में सड़क हादसे थम नही रहे है आये दिन सड़क हादसों में मासूम लोगो की जान जा रही है। ताजा मामले में शिमला जिले में चिड़गांव के खाबल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कार गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। हादसे के समय गाड़ी में ग्राम पंचायत उप प्रधान सहित चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम व एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी ,पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले मे जांच कर रही है।
चिड़गांव के खाबल में कार खाई में गिरी, तीन की मौत

More Stories
हिमाचल प्रदेश के होनहार छात्रों को मिलेगा 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति का सुनहरा मौका, शिमला के 50 होनहार छात्रों को 2024-25 में शीर्ष राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फर्मों से मिले 55 जॉब ऑफर्स
सीबीआई ने विमल नेगी मामले में दिल्ली में दर्ज की एफआईआर :हिमाचल हाईकोर्ट ने दिए आदेश,
संजौली मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति ने प्रशासन को दी चेतावनी, विवादित स्थल पर हुई नमाज तो प्रदेश भर से संजौली में जुटेंगे हिंदू