शिमला।करसोग में गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे एचआरटीसी की बस सड़क से करीब 300 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के समय बस में चालक व परिचालक सहित करीब 45 लोग सवार थे। सभी को हल्की चोटें आई हैं।
मंडी जिले के तहत करसोग में गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे हिमाचल पथ परिवहन(एचआरटीसी) की बस सड़क से करीब 300 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के समय बस में चालक व परिचालक सहित करीब 45 लोग सवार थे। सभी को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसा मैंडी-करसोग सड़क पर भनेरा के पास हुआ है।
हादसे की एंबुलेंस व पुलिस की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। सबसे पहले घटना स्थल पर स्थानीय लोग पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाने में मदद की। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर बस पेड़ से टकराकर रुकती नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। डीएसपी गीतांजलि ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पर भेज दी है। वहीं, घटना स्थल पर पुलिस व एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर लोगों में गुस्सा देखा गया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।