आईजीएमसी सुरक्षाकर्मियों ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, प्रशासन पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
शिमला। आई.जी.एम.सी. के सुरक्षा कर्मियों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हंै। शुक्रवार को आई.जी.एम.सी. में सुरक्षा कर्मियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को लिखित में शिकायत सौंपी है। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों को काफी समय से तंग किया जा राहा है। जिसके चलते कुछ सुरक्षा कर्मी मानसिक औऱ आर्थिक रूप से परेशान है। अधिकारी धमकी देते है कि तुम्हारा टेंडर रद्द कर रहे और नौकरी से निकाल देंगे। मुख्यमंत्री को सुरक्षा कर्मियों ने अवगत करवाया की क्या सरकार बनाने में इन अधिकारियों का ही योगदान है। सुरक्षा कर्मी अस्पताल के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े है। कोविड काल में डेड बॉडी को अपने हाथों से उठा कर समशानघाट तक छोडक़र आते थ।े सभी सुरक्षा कर्मी गरीब परिवार से है। पुरे हिमाचल में छोटे अस्पतालों से लेकर बड़े अस्पतालों में सुरक्षाकर्मियों की संख्या 10 हजार तक है। आई.जी.एम.सी. में अधिकारी अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। जैसे की इनको कानून और सरकार का कोई डर भी नहीं है। सुरक्षा कर्मियों में बबलू, सनी, देवराज, दूनी चंद, वीरेंदर, वेद प्रकाश, साहिल, सचिन, यशपाल, ललित, रणवीर, पुनीत, दिनेश गागटा, दिनेश कुमार, अविषेक, बाबू राम, गुलाब सिंह, धर्मपाल, श्याम लाल, सोहन सिंह, नरेश कुमार, जगदीश, रणजीत, सुसीला, अभिलाषा, रंजना, शीतल, भूमि, पिंकी, सीमा, अनीता, नीलम, मीरा, सुनीता, व दीपना आदि ने मांग की है अधिकारियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाई की जाए और न्याय दिलाएं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया की इस मामले को देखा जाएगा।
More Stories
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India