October 24, 2026

शिमला में युवक  ने की आत्महत्या , लंबिधार में पेड़  पर लटका मिला

शिमला। राजधानी के उपनगर ढली में एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान ले ली
।  आतमहत्या करने वाला 26 साल का युवक दलीप मुलत: करसोग के अलसिंडी का
रहने वाला था और वह शिमला में सचिवालय में कार्यरत था । पुलिस के अनुसार
यह युवक बीते दो दिन से घर से गायब था और इस बारे में परिजनो की तरफ से
पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत भी की गई थी ।  करसोग के रहने वाले इस
युवक का शव रविवार को लंबीधार के पास ही पेड़ पर लटका हुआ था । पुलिस को
इस बारे में स्थानिय लोगो ने सुचना दी जिसके बाद पुलिस मोके पर पंहुची
तो देखा यह युवक पेड़ पर झूल रहा था । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए आइजीएमसी भेज दिया है। कल सोमबार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा। आइजीएमसी में सीएमओ डॉ महेश कुमार ने बताया कि एक मृत युवक का।शव अस्प्ताल।लाया गया है। कल शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

About Author

You may have missed