शिमला। राजधानी के उपनगर ढली में एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान ले ली
। आतमहत्या करने वाला 26 साल का युवक दलीप मुलत: करसोग के अलसिंडी का
रहने वाला था और वह शिमला में सचिवालय में कार्यरत था । पुलिस के अनुसार
यह युवक बीते दो दिन से घर से गायब था और इस बारे में परिजनो की तरफ से
पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत भी की गई थी । करसोग के रहने वाले इस
युवक का शव रविवार को लंबीधार के पास ही पेड़ पर लटका हुआ था । पुलिस को
इस बारे में स्थानिय लोगो ने सुचना दी जिसके बाद पुलिस मोके पर पंहुची
तो देखा यह युवक पेड़ पर झूल रहा था । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए आइजीएमसी भेज दिया है। कल सोमबार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा। आइजीएमसी में सीएमओ डॉ महेश कुमार ने बताया कि एक मृत युवक का।शव अस्प्ताल।लाया गया है। कल शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
More Stories
इनर व्हील क्लब शिमला मिडटाउन ने सैनिक भाइयों के साथ मनाया रक्षाबंधन
शिपकी ला पहुंची किन्नौर और पंजाब के विद्यार्थियों की राखियां, जवानों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
सुर-ताल और संस्कृति का महासंगम: शिमला विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ में थिरका कैंपस नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.एस. बाली ने पहनाया मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज