शिमला।हिमाचल प्रदेश में ड्राइंग मास्टर के 314 पदों की भर्ती प्रक्रिया में भी फर्जीवाड़ा हुआ है । पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी को ड्राइंग
मास्टर की भर्ती में भी गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं। लिहाजा अब स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो इस फर्जीवाड़े को लेकर भी आपराधिक मामला
दर्ज करने की तैयारी में है । एसआईटी के अनुसार पोस्ट कोड संख्या 980 के तहत भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बीते साल
24 मई को ड्राइंग मास्टर के 314 पदों की रिक्तियों को अधिसूचित किया गया
था। छंटनी परीक्षा के बाद 971 उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के
लिए चयनित घोषित किया गया था। दस्तावेजों का सत्यापन 16 से 22 दिसंबर
2022 के बीच किया गया था। लेकिन भर्तियों को लेकर अंतिम नतीजा जारी नहीं
किया गया था। बता दें कि जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट की छंटनी परीक्षा (पोस्ट
कोड 965) से पहले ही विजिलेंस ने पेपर के लीक होने का भांडाफोड़ कर दिया
था। 23 दिसंबर 2022 को हमीरपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसकी जांच
को लेकर सरकार ने डीआईजी जी शिवा कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन
किया था। उधर इस मामले में डीआईजी जी शिवा कुमार ने कहा है कि ड्राइंग
मास्टर की भर्तियों को लेकर हमीरपुर में मामला दर्ज करने का निर्णय लिया
गया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी को जांच के दौरान टीम को पर्याप्त
साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जाऐगा ।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त